Posts

स्वर्ग का सेब

 *स्वर्ग का सेब*        एक बार स्वर्ग से घोषणा हुई कि भगवान सेब बाँटने आ रहे हैं, सभी लोग भगवान के प्रसाद के लिए तैयार हो कर लाइन लगाकर खड़े हो गए। एक छोटी बच्ची बहुत उत्सुक थी क्योंकि वह पहली बार भगवान को देखने जा रही थी। एक बड़े और सुंदर सेब के साथ साथ भगवान के दर्शन की कल्पना से ही खुश थी। अंत में प्रतीक्षा समाप्त हुई। बहुत लंबी कतार में जब उसका नम्बर आया तो भगवान ने उसे एक बड़ा और लाल सेब दिया। लेकिन जैसे ही उसने सेब पकड़कर लाइन से बाहर निकली उसका सेब हाथ से छूटकर कीचड़ में गिर गया। बच्ची उदास हो गई। अब उसे दुबारा से लाइन में लगना पड़ेगा। दूसरी लाइन पहली से भी लंबी थी। लेकिन कोई और रास्ता नहीं था। सब लोग ईमानदारी से अपनी बारी-बारी से सेब लेकर जा रहे थे।         अन्ततः वह बच्ची फिर से लाइन में लगी और अपनी बारी की प्रतीक्षा करने लगी। आधी क़तार को सेब मिलने के बाद सेब ख़त्म होने लगे। अब तो बच्ची बहुत उदास हो गई। उसने सोचा कि उसकी बारी आने तक तो सब सेब खत्म हो जाएंगे। लेकिन वह ये नहीं जानती थी कि भगवान के भंडार कभी ख़ाली नही होते। जब तक उसकी बारी आई त...

बूढ़ी अम्मा का श्राप

*बूढ़ी अम्मा का श्राप* आज सुबह जब मैं काम पर निकल रहा था तभी घर में कुछ हलचल सी हुई, जैसे कोई अनहोनी घटना घट गयी हो। मेरे स्वर्गीय पिताजी के परम मित्र का बेटा राजेश भैया मेरे परिवार के साथ बैठे हुए थे और उनके माथे पर बल पड़े हुए थे। पिछले 80 वर्षों से हमारे और राजेश भैया के परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रहे हैं। इनके पास पीढ़ियों से ही अकूत धन संपदा रही है।  इनका मूल खानदानी व्यवसाय ब्याज पर धन देना था और इसके बदले में ये लोग मकान/दुकान/जेवर आदि गिरवी रखवा लिया करते थे। हमारे शहर में पिछले 20 वर्षों से ये सिविल कॉन्ट्रेक्टर(ठेकेदार) थे । राजेश भैया करीब 8–10 साल से हमारे घर नहीं आए थे और इनके व्यवहार में हमेशा घमंड की अति रहती थी, इसलिए मन में और भी अधिक उत्सुकता जागी कि आज ये कैसे आए हैं। इन जैसे व्यक्ति की अस्त व्यस्त दशा देखकर मुझसे रहा नहीं गया और वे जैसे ही घर से गये, मैंने माँ से पूछा: "माँ! सब ठीक तो है न!! ये भैया आज अपने यहाँ?? इतनी सुबह किसलिए आये जो कभी सीधे मुँह बात तक नहीं करते थे?" उस पर मां ने जो बताया वो मेरे लिए घोर आश्चर्यजनक था!  राजेश भैया पिछले पाँच सालों मे...

न्यायधीश का अनोखा दंड

#न्यायधीश का अनोखा दंड 🙏🙏 अमेरिका में एक पंद्रह साल का लड़का था, स्टोर से चोरी करता हुआ पकड़ा गया। पकड़े जाने पर गार्ड की गिरफ्त से भागने की कोशिश में स्टोर का एक शेल्फ भी टूट गया।  जज ने जुर्म सुना और लड़के से पूछा, "क्या तुमने सचमुच चुराया था ब्रैड और पनीर का पैकेट"? लड़के ने नीचे नज़रें कर के जवाब दिया- जी हाँ। जज :- क्यों ? लड़का :- मुझे ज़रूरत थी। जज :-  खरीद लेते। लड़का :- पैसे नहीं थे। जज:- घर वालों से ले लेते। लड़का:- घर में सिर्फ मां है। बीमार और बेरोज़गार है, ब्रैड और पनीर भी उसी के लिए चुराई थी। जज:- तुम कुछ काम नहीं करते ? लड़का:- करता था एक कार वाश में। मां की देखभाल के लिए एक दिन की छुट्टी की थी, तो मुझे निकाल दिया गया। जज:- तुम किसी से मदद मांग लेते? लड़का:- सुबह से घर से निकला था, लगभग पचास लोगों के पास गया, बिल्कुल आख़िर में ये क़दम उठाया। जिरह ख़त्म हुई, जज ने फैसला सुनाना शुरू किया, चोरी और विशेषतौर से ब्रैड की चोरी बहुत ही शर्मनाक अपराध है और इस अपराध के हम सब ज़िम्मेदार हैं। "अदालत में मौजूद हर शख़्स.. मुझ सहित सभी अपराधी हैं, इसलिए यहाँ मौजूद प्रत...

Ek Vigyapan

विदेश में एक समाचार पत्र में बड़ा अजीब सा विज्ञापन था :- एक वृद्ध दम्पत्ति चाहिए..! जो साथ में रहे..!! एक वृद्ध दम्पत्ति ने फोन किया:- हमें जॉब चाहिए..! पर काम क्या करना होगा..?? वहाँ से आवाज़ आई... हम दोनों डॉक्टर्स हैं..! हमारी माँ तीन महीने पहले चल बसी..!! काम करने के लिए हमारे पास सेवादार हैं..! पर हमें कोई पुछने वाला नहीं है कि बेटा आज देर से क्यूँ आये..? खाना खाया या नहीं..?? हम काम से घर आएँ तो, कोई प्रेम देकर सहला दे..!! उस वृद्ध दंपति की आँखों में आँसू आ गए..!! जगत की विडम्बना है कि… जिनके घर में माता-पिता हैं..! उनकी कदर नहीं है..!!  और जिनके नहीं हैं, उनको लगता है माता-पिता होते तो अच्छा रहता!! *याद रखें,* *मुफ्त में सिर्फ मां बाप का प्यार मिलता है..!* *उसके बाद हर रिश्ते के लिए कुछ ना कुछ चुकाना पड़ता 

cancer of celebrete and hero

Jaरिषि कपूर - कैन्सर सोनाली बेंद्रे - कैंसर अजय देवगन - लिट्राल अपिकोंडिलितिस  (कंधे की गंभीर बीमारी) इरफान खान - कैंसर मनीषा कोइराला - कैंसर युवराज सिंह - कैंसर सैफ अली खान - हृदय घात रितिक रोशन - ब्रेन क्लोट अनुराग बासु - खून का कैंसर मुमताज - ब्रेस्ट कैंसर शाहरुख खान - 8 सर्जरी  (घुटना, कोहनी, कंधा आदि) ताहिरा कश्यप (आयुष्मान खुराना की पत्नी) - कैंसर राकेश रोशन - गले का कैंसर लीसा राय - कैंसर राजेश खन्ना - कैंसर, विनोद खन्ना - कैंसर नरगिस - कैंसर फिरोज खान - कैंसर टोम अल्टर - कैंसर... ये वो लोग हैं या थे-  जिनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है/थी! खाना हमेशा डाइटीशियन की सलाह से खाते है। दूध भी ऐसी गाय या भैंस का पीते हैं  जो AC में रहती है और बिसलेरी का पानी पीती है। जिम भी जाते है।  रेगुलर शरीर के सारे टेस्ट करवाते है।  सबके पास अपने हाई क्वालिफाइड डॉक्टर है। अब सवाल उठता है कि आखिर  अपने शरीर की इतनी देखभाल के बावजूद भी इन्हें इतनी गंभीर बीमारी अचानक कैसे हो गई। क्योंकि ये प्राक्रतिक चीजों का इस्तेमाल  बहुत कम करते है।  या मान लो बिल्कुल भी...

triger daba diya

*नियति ने आखिरकार ट्रिगर दबा दिया...* *दक्षिण अफ्रीका* की राजधानी शहर *केपटाउन* को दुनिया का पहला जल-विहीन शहर घोषित किया गया है, क्योंकि इसकी सरकार ने *14 अप्रैल, 2023* के बाद पानी की आपूर्ति करने में असमर्थता दिखाई है। वहां नहाने पर रोक लगा दी गयी है, 10 लाख लोगों के कनेक्शन काटने की तैयारी चल रही है, जिस तरह भारत में पेट्रोल पंप जाकर पेट्रोल खरीदा जाता है, वैसे ही वहां केपटाउन में जगह जगह पानी के टैंकर होंगे वहां 25लीटर पानी मिलेगा, ज्यादा पानी मांगने या पानी लूटने वालों के इलाज के लिए पुलिस व सेना के लोग तैनात किए गए हैं,    अंत में दुनिया की दुखद यात्रा का यह समय किसी के भी पास आएगा, इसलिए पानी का संयम से उपयोग करें।  पानी बर्बाद करना बंद करो। हमने रेल द्वारा लातूर (महाराष्ट्र) को पानी भेजते हुए भी देखा है। *विश्व का केवल 2.7% जल ही पीने योग्य है।* *ग्रुप मेम्बर्स से अपील* !! जैसे-जैसे आसपास के सभी बांधों में पानी का स्तर कम हुआ है, भूमिगत जल स्तर गहरा होता गया है। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम पानी की बर्बादी को रोककर पानी की बचत करेंगे। आप इसे आसानी से कर सकते ...

singol

Image
कहाँ से आया सेंगोल? इस सवाल के दो मायने हैं. एक तो ये कि सेंगोल आख़िर है क्या और इसका इतिहास क्या है? दूसरा ये कि अचानक चर्चाओं में कहाँ से आया सेंगोल?  पहले मूल वाले सवाल पर... तो बात है देश की आज़ादी से ठीक पहले की. तय हो चुका था कि सत्ता को हस्तांतरित कर अंग्रेज़ जल्द ही अपने मुल्क लौट जाएंगे. ऐसे में अंतिम वायसराय माउंटबेटन ने जवाहरलाल नेहरू से पूछा, 'क्या सत्ता हस्तांतरण की कोई प्रतीकात्मक प्रक्रिया, चिह्न या समारोह होता है?' नेहरू बोले, 'राजाजी से बेहतर कौन बता सकता है.'  तब 'राजाजी' यानी चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने सुझाया कि चोल वंश की एक परंपरा है जिसमें 'सेंगोल' को सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक माना जाता है. जाता हुआ राजा, आते हुए राजा को पंडे-पुजारियों की मौजूदगी में सेंगोल सौंपता है और आदेश देता है कि वह प्रजा पर 'उचित और न्यायसंगत' तरीक़े से राज करे.  सेंगोल तमिल भाषा के 'सेम्मई' शब्द से बना है जिसका अर्थ धर्म / सच्चाई या न्याय परायण है.  सेंगोल का सुझाव अप्रूव हो गया तो राजाजी ने इसे बनवाने के लिए तमिलनाडु के कई मठों से संपर्क साध...